Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा(आरएनएस)। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। मामला राजस्व क्षेत्र बिनौली, भिकियासैंण का है। जहां पंजीकृत पोक्सो एक्ट की एफआईआर से संबंधित आरोपी को सोमेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 05 जनवरी को 17 वर्षीय नाबालिग बालिका ने राजस्व क्षेत्र बिनौली, तहसील भिकियासैंण में तहरीर दी थी कि भरत सिंह उर्फ लक्की द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गई थी। अपराध नाबालिग बालिका से संबंधित व गंभीर प्रवृत्ति का होने पर विवेचना अल्मोड़ा पुलिस को प्राप्त हुई। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अभियोग की विवेचना तत्काल थाना सोमेश्वर की एसआई मोनी टम्टा के सुपुर्द  की गई। साथ ही आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठोस सुरागरसी पतारसी से गत दिवस आरोपी भरत सिंह उर्फ लक्की उम्र 20 साल पुत्र स्व. प्रेम सिंह निवासी ग्राम चिनौनी, चौखुटिया, जनपद अल्मोड़ा को थाना क्षेत्र सोमेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी महिला एसआई मोनी टम्टा व हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *