Thursday, October 15, 2026
STATE NEWS

अक्षय ने गायत्री मंत्र के साथ किया 2021 का स्वागत

मुंबई

आज से साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटी तक नए साल का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने सोशल मीडिया के जरिए नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। इसी कड़ी में अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपने प्रशंसकों को खास अंदाज में न्यू ईयर विश किया है। अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साल 2021 का पहला सूर्योदय दिखाया है। वीडियों में अक्षय की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वह गायत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, अगर आपने साल 2021 का पहला सूर्योदय मिस कर दिया है,तब यहां देख लीजिए। मैं सभी के विकास और खुशहाली की के लिए प्रार्थना करता हूं। नए साल की सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *