Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

ग्रामीणों को दी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

पौड़ी

डीएम डा. विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिह नेगी ने यमकेश्वर के ग्रामसभा सिरासू में ग्रामीणों को दीनदयाल उपाध्याय आवास गृह योजना, वीरचन्द्र सिह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की जानकारी दी । उन्होने ग्राम सभा परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना की जानकारी दी। दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) योजना की जानकारी देते हुए कहा कि अपने पुराने घरों का जीर्णोद्वार कर नये स्वरूप में विकसित करें। जिसमें आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल सके। साथ ही परिसर में किचन गार्डन व फुलवारी आदि विकसित करें जिससे कि पर्यटकों में आकर्षण बना रहे। कहा कि होमस्टे योजना पर राज्य सरकार विभाग के माध्यम से सहायता प्रदान करती है। जिसकी उन्होने विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होने आवेदन करने की सभी जानकारी देते हुए कहा कि विभाग आवेदकों के सहयोग के लिए तत्पर है। वही उन्होने वीरचन्द्र सिह गढ़वाल पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत विभिन्न योजना की जानकारी देते हुए कहा कि उक्त योजना के तहत संचालित योजनाओं पर राज्य सहायता सुविधा भी प्राप्त कर सकते है। उन्होने कहा कि सिरासू ग्राम सभा में साल भर पर्यटकों से गुलजार रहता है। यहां होमस्टे, होटल, गेस्ट हाउस, टेंट कालोनी, वोटिंग, योगा, मेडिटेशन स्थल आदि का सृजन कर अपने स्वरोजगार को और अधिक मजबूत बना सकते है। साथ ही कई बेरोजगार लोगों को रोजगार भी दे सकेंगे। कहा कि अपने कौशल के अनुसार योजना का चयन कर विभाग के साइट पर ऑनलाइन आवेदन करें। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी से कई सवाल भी पूछे। इस मौके पर विजेन्द्र सिंह, भजन सिंह, वीबी सिंह, होशियार सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, शक्ति सिंह राणा, सत्यपाल सिंह राणा, वीएस रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *