Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

नशे में वहान चला रहे दो चालक गिरफ्तार

पिथौरागढ़

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने नशे में वाहन चला रहे दो चालकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस ने सख्त लहजे में कहा कि नशे में वाहन चलाने वालों को कतई नहीं बख्सा जाएगा। एसआई जीवन सिंह सामंत पुलिस टीम के साथ बैजनाथ बागेश्वर रोड, थाने गेट के पास वाहन संख्या यूके- 01-0733 को चेक किया। वाहन चालक कृष्ण कुमार पुत्र कुशल राम निवासी पूजाखेत थाना द्वाराहाट जनपद अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चला रहा था। मेडिकल कराने पर नशे में होने की पुष्टि हुई। वाहन में चालक के अलावा तीनअन्य सवारियां भी बैठी थी। चालक के पास वाहन के कोई भी कागजात नहीं मिले। चालक कृष्ण कुमार को शराब के नशे मे वाहन चलाकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने एवं बिना डीएल बिना कागजात के वाहन चलाने पर वाहन को सीज कर चालक को मौके पर गिरफतार किया। वही उप निरीक्षक महेश चंद्र चौकी प्रभारी डंगोली ने वाहन संख्या यूके- 02-ta5757 स्विफ्ट कार के चालक धीरेंद्र सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी डंगोली बागेश्वर को डंगोली के पास शराब के नशे में वाहन चलाने पर मेडिकल परीक्षण कराया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *