Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

शराब की बोतल फेंकने पर दो युवकों में मारपीट

रुड़की

शराब की बोतल उठाकर फेकने को लेकर गुरुवार को दो लोगों में जमकर मारपीट हो गई। राहगीरों ने किसी तरह दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इमलीखेड़ा में पुराने शराब के ठेके के पास दो युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसमें एक युवक ने दुसरे की शराब की बोतल उठाकर दूर फेंक दी। इसके बाद युवक आग बबुला हो गया और सामने वाले पर लात घूसों से हमला कर दिया। दोनों युवकों में काफी देर तक मारपीट होती रही। इसके बाद राहगीरों ने दोनों को समझा बुझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया। दोनों युवक बाद में एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *