खेत मे लगे तार के बाड़ के विद्युत लाइन के चपेट में आकर पति पत्नी की मौत
गोण्डा
वजीरगंज के बेलिया में एक बार वही घटना घटित हुई जिसमें विद्युत से एक निर्दोष दम्पत्ति की जान चली गयी। बताया गया कि धान के खेत की निराई करने गए दम्पती की खेत में अवैध रूप से लगाये गए लोहे के तार के बाड़ में अवैध रूप से उतारे गए या उतरे विद्युत करेंट की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक दम्पती के पुत्र भीम निवासी अढ़मलपुर बेलिया ने खेत मालिक को विद्युत लाइन तार के बाड़े में दौड़ाने का दोषी मानते हुए दर्ज कराए गये रिपोर्ट में कहा है कि बुद्धवार को 11 बजे वादी के पिता मिश्री लाल(60) व माँ गीता(55) धान के खेत की निराई करने गए थे।खेत में लगी बाड़ में गांव के ही गंगाराम द्वारा लगाए गये बिजली के तार द्वारा कंटीले तार में बिजली प्रवाहित होने के कारण माता-पिता की करेंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।घटनास्थल का क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी,तहसीलदार पैगाम हैदर,एस एचओ नवाबगंज राजेश कुमार सिंह,थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार आदि ने निरीक्षण किया।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वादी की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।इस सम्बन्ध में अवर अभियंता मनकापुर उपकेंद्र बृज नन्दन यादव ने बताया कि सूचना मिली है।मौके पर लाइनमैन मनमोहन यादव व बुधराम यादव को भेजा गया है।विभागीय जांच कराई जायेगी।अगर मुआवजा बनता है तो दिलाया जायेगा।
