Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

शिक्षक दिवस पर भगवान चित्रगुप्त की उतारी आरती

फतेहपुर।

शिक्षक दिवस के अवसर पर कायस्थ मंच ट्रस्ट के तत्वाधान में मोटे महादेव मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त की महाआरती का आयोजन किया गया। कायस्थ बंधुओं ने भगवान की आरती करकेे सुख-समृद्धि की जहां कामना की। वहीं कई लोगों को मल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कायस्थ बंधुओं ने हिस्सा लिया। मंच ट्रस्ट के प्रदेश महामंत्री एवं यूथ आइकॉन डा. अनुराग श्रीवास्तव ने शिक्षक दिवस पर ट्रस्ट के जिला महामंत्री व आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष शिक्षक दिलीप श्रीवास्तव, भारतीय संस्कृति को जाग्रत करने वाले श्रीकृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, शिक्षक प्रीतेश श्रीवास्तव, समाजसेवक सुरेश श्रीवास्तव को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसी अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी आकाश श्रीवास्तव का जन्म दिन भी मनाया गया। इस मौके पर रजत श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, प्रीतेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *