डेंगू से जंग – जनता के संग अभियान 15 से
भोपाल।
कोरोना के बाद डेंगू के बढ़ते प्रकरणों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार 15 सितम्बर से डेंगू से जंग-जनता के संग अभियान शुरू कर रही है। मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस जनता से अपल की है कि प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति कोरोना के साथ डेंगू का फैलाव रोकने से बचने के लिए वैक्सीन का दूसरा डोज लेने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) को आयोजित टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि घरों के आसपास पानी जमा होने से डेंगू का लार्वा पनपता है। थोड़ी सी जागरूकता से कोरोना, डेंगू सहित अन्य संक्रामक रोगों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपचार से बेहतर है कि एहतियात बरतें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पिछले डेढ़ साल से कोरोना से लड़ रहे हैं। यह कहते हुए संतोष है कि तात्कालिक रूप से कोरोना पर नियंत्रण पाने में हम सफल रहे हैं। ये जनता के सहयोग से संभव हुआ है, पर लापरवाही नहीं करना है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण जरूरी है। इसलिए हम टीका लगवाएं। अब तक प्रदेश में 75 फीसद से ज्यादा पात्र आबादी को पहला डोज लग चुका है। फिर भी लोग छूटे हैं। हमारे 30 सितम्बर तक प्रदेश की पात्र आबादी को पहला डोज लगाने का संकल्प लिया है।
