Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

ओरिगो डीएफसी से जुटायेगी दो करोड़ डॉलर

नयी दिल्ली ।

कृषि-फिनटेक कंपनी ओरिगो कमोडिटीज ने अमेरिकी सरकार के डेवलपमेंट फाइनेंस संस्थान यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएफसी) से दो करोड़ डॉलर (145 करोड़ रुपए) की फंडिंग जुटाने का फैसला किया है। कृषि से जुड़े सभी हितधारकों के डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में ओरिगो का उद्देश्य किसानों और व्यापारियों को खरीद, भंडारण सहायता और ट्रेड फाइनेंस उपलब्ध करना है।
गुरुग्राम स्थित यह कंपनी नई पूंजी का उपयोग छोटी और मध्यम श्रेणी के कृषि उत्पादकों और व्यापारियों की क्षमता बढ़ाने में करेगी और उन्हें कोविड-19 महामारी के प्रकोप से सामने आई चुनौतियों से उबरने में मदद करेगी। ओरिगो एसएमई के साथ भी काम करेगा और उन्हें अपने कारोबार बढ़ाने के लिए खरीद सहायता और पूंजी भी उपलब्ध कराएगा।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अपने डिजिटल कारोबार और वित्तीय मंच ई-मंडी का लाभ उठाते हुए कंपनी की योजना बेहतर मूल्य की खोज और बिना किसी बाधा के कमोडिटी ट्रेडिंग की सुविधा प्रदान करना है। यह मंच 100 प्रतिशत सुरक्षित ऑनलाइन कमोडिटी ट्रेड को सक्षम बनाता है जो उपयोगकर्ताओं को बेहतर खरीद, बेहतर मूल्य निर्धारण और बेहतर फाइनेंसिंग की अनुमति देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *