50 प्रतिशत उपस्थिति में मनेगा लाल परेड ग्राउंड में मप्र का स्थापना दिवस समारोह
भोपाल,।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एक नवम्ब को राज्य स्तरीय समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में कोविड प्रोटोकॉल के तहत 50 प्रतिशत उपस्थिति में आयोजित होगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मंत्रालय में सम्पन्न बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों की थीम आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश के निर्माण में नागरिकों के योगदान पर केन्द्रित हों। कार्यक्रम भव्य हों और मनोरंजन के साथ ही संदेशात्मक भी हों और प्रत्येक व्यक्ति कार्यक्रमों से जुड़ाव महसूस करे।
