Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

रूबेना ने थामा पारस का हाथ

बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक इन दिनों काफी व्यस्त चल रही हैं। बिग बॉस के घर से आने के बाद उनके कई प्रोजेक्ट्स लाइन्ड अप हैं। एक की तो उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। अब जल्द ही वे आबरा का डाबरा पारस छाबड़ा के साथ नजर आने वाली हैं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद ये रुबीना दिलैक का पहला प्रोजेक्ट है। इस म्यूजिक वीडियो के लिए रुबीना काफी तैयारी कर रही हैं और इसके सेट से कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसे विरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। विरल भयानी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें रुबीना पियानो पर बैठ हेयर डू कराती दिख रही हैं। वहीं उनके बगल में पारस छाबड़ा भी बैठे नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *