कभी भी हो सकती है पंचायत चुनाव की घोषणा
भोपाल।
राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को आयोग की बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। आयोग के सूत्रों का कहना है कि इसी सप्ताह पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है। आयोग को दिसम्बर तक पंचायत चुनाव कराना है, क्योंकि आयोग ने पंचायत चुनाव 2020 की मतदाता सूची से कराने की तैयारी की गई है। यदि दिसम्बर में चुनाव नहीं कराए गए, तो एक जनवरी 2022 को नई मतदाता सूची आ जाएगी। फिर आयोग को इसके हिसाब से चुनाव कराना पड़ेंगे। नई मतदाता सूची के अनुसार चुनाव कराने के लिए आयोग को नए सिरे से तैयारी करना होगी। यही वजह है कि आयोग दिसम्बर तक चुनाव कराने की हर संभव कोशिश कर रहा है।
