पटना के मशहूर कॉलेज में छात्रा की खतरनाक रैगिंग, शिकायत करने पर वार्डन ने दी करियर खराब करने की धमकी
पटना…….
राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित संत जेवियर कॉलेज की एक छात्रा ने कॉलेज के हॉस्टल की कई छात्राओं पर रैगिंग करने, चेहरे पर एसिड फेकने और वार्डन पर मदद न करने का आरोप लगाते हुए दीघा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, मामला मुज्जफरपुर की रहने वाली पार्ट वन की छात्रा का है. एक फरवरी को दीघा थाना क्षेत्र के संत जेवीयर कॉलेज में छात्रा ने बीएससी पार्ट वन में दाखिला कराया था. दाखिले के बाद से ही हॉस्टल की लड़कियां छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी. इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि एडमिशन के बाद से ही लड़कियां उसे प्रताड़ित कर रही थी. आठ मार्च को हॉस्टल की लड़कियों ने पीड़िता को बंधक बना कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने और चेहरे पर तेजाब फेकने की धमकी दी गई. जब इसकी शिकायत कॉलेज के वार्डन से की गई तो वार्डन ने मदद करने की बजाए पीड़िता को करियर खराब कर देने की धमकी देना शुरू कर दिया।
हालांकि, पीड़िता का लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने हॉस्टल में जांच कर लिखित आवेदन में नामजदों के परिजनों समेत प्राचार्य से पूछताछ करना शुरू कर दिया है. वहीं, मौके पर पहुंचे पदाधिकारी ने पीड़िता के मोबाइल पर आए मेसेज में परीक्षा ना देने को लेकर विवाद बताया और कहा कि लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. साक्ष्य के आधार पर करवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि लिखित में दी गई शिकायत और पुलिसी जांच कितनी सही पाई जाती है. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कह रही है।
