Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

अरविंद टेक्नो कंपनी द्वारा कराया जा रहा निर्माण

अयोध्या।

अयोध्या रायबरेली फोरलेन सड़क निर्माण के तहत कुमारगंज बाजार में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज फिर अचानक गिर गया जिसके मलबे में दबकर काम कर रहा 30 वर्षीय श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने आनन-फानन में घायल साथी श्रमिक को इलाज के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया।  ओवर ब्रिज का निर्माण अरविंद टेक्नो कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। गनीमत रही कि गिरा हुआ जाल डायवर्जन वाले रास्ते पर नहीं गिरा जिसके चलते बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
बताते चलें कि अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 330 ए के उच्चीकारण एवं चैड़ीकरण का कार्य पीएनसी कंपनी की ओर से कराया जा रहा है।  जिसके क्रम में कुमारगंज बाजार में प्रस्तावित ओवर ब्रिज का भी निर्माण कार्य कांट्रेक्टर कंपनी अरविंद टेक्नो की ओर से प्रगति पर है। कुमारगंज बाजार के दक्षिणी छोर स्थित शिवनाथ पुर गांव के पास ओवर ब्रिज के पिलर का निर्माण कार्य इस समय चल रहा है। पिलर पर लोहे की सरिया का जाल बांधे जाने का कार्य सोमवार को चल रहा था। काम में लगे मजदूरों के साथ झारखंड प्रांत के हजारीबाग जनपद अंतर्गत ग्राम कुडवाए थाना केरालाडी निवासी 30 वर्षीय विजय यादव पुत्र चाकू यादव भी काम में लगा था। श्रमिक विजय यादव लोहे के पिलर पर बिना सेफ्टी बेल्ट सहित बचाव से संबंधी कोई भी उपकरण नहीं पहने था  लोहे के सरिया के पिलर पर ऊपर चढ़कर जाल बांधने का काम कर रहा था। सोमवार को पूर्वाह्न लगभग 10ः40 बजे अचानक जाल बांधा  लोहे का पिलर टेढ़ा होकर जमीन पर जा गिरा जिसके नीचेे दबकर जाल बांध रहा मजदूर विजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूूद अन्य श्रमिकों ने आनन-फानन में जेसीबी मशीन की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद पिलर के नीचे दबे श्रमिक विजय को बाहर निकाला और इलाज के लिए के 100 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल श्रमिक काा इलाज संयुक्त चिकित्सालय में हुआ।  इस हादसे में सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि लोहे का पिलर डायवर्जन वाले रूट पर नहीं गिरा अन्यथा कोई बड़ा हादसा राहगीरों के साथ जरूर घर जाता। फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान ताबड़तोड़ यह दूसरा बड़ा हादसा है। अभी 3 दिन पूर्व विद्युत करंट की चपेट में आ जाने के चलते वाराणसी निवासी 26 वर्षीय मजदूर जयप्रकाश यादव की दर्दनाक मौत हो गई थी। लगातार दो बड़ेे हादसों के बाद पीएनसी कंपनी सहित अन्य कांट्रैक्टरों कि फर्मों में काम कर रहे मजदूरों में भय व्याप्त हो गया है।यही नहीं सड़क निर्माण में लगे मजदूरों के साथ के लगातार हो रही बड़ी घटनाएं समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *