लाइफटाइम एचीवमेन्ट अवार्ड से नवाजे गये जगदीश गांधी
लखनऊ
सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक डा. जगदीश गांधी को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम एचीवमेन्ट अवार्ड’ से नवाजा गया है। इंस्पायर इण्डिया फाउण्डेशन के तत्वावधान में राजधानी के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में यह अवार्ड कानून व न्यायमंत्री बृजेश पाठक ने जगदीश गांधी को दिया। डॉ. गांधी ने इस सम्मान का पूरा श्रेेय स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि हमारे शिक्षकों ने कोरोना के कठिन दौर में भी अत्यधिक परिश्रम कर छात्रों की पढ़ाई व उनकी रचनात्मक गतिविधियों में जरा सी भी कमी नहीं आने दी। यह सम्मान बच्चों को ‘क्वालिटी एजूकेशन’ प्रदान करने और उन्हें समाज को एक आदर्श नागरिक बनाने और भावी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य का अधिकार दिलाने के प्रयासों को और गति प्रदान करेगा।
