Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

विधायक मोना ने क्षेत्रवासियों को सौंपी करोड़ो की सडक़ व पेयजल योजनाओं की सौगात

प्रतापगढ़

क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मंगलवार को सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी के साथ क्षेत्र मे सडक़ तथा पेयजल योजना समेत कई सौगाते सौंपी। एक मुश्त पांच किलोमीटर सडक़ चौडीकरण की सौगात पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने पीएमजीएसवाई योजना के तहत लालगंज-बाबूगंज हाइवे के राइसमिल के सामने से भदारी कला, पूरे नोती, धर्मराज तुलई, मंादीपुर, पूरे नंदन, कलंदर मार्ग के चौडीकरण की योजना का समारोहपूर्वक भूमिपूजन किया। पांच किलोमीटर बनने वाले इस ग्रामीण हाइवे के निर्माण के लिए विधायक मोना के प्रस्ताव पर शासन द्वारा तीन करोड उन्तीस लाख बत्तीस हजार रूपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। वहीं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने लालूपुर पेयजल योजना के तहत दो करोड़ इक्यान्वे लाख की लागत से पचहत्तर हजार लीटर क्षमता की पीने के पानी की टंकी का पाइप लाइन समेत भूमिपूजन किया। विधायक मोना तथा प्रमोद तिवारी ने लौहपुरूष सरदार पटेल तथा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की स्मृति मे भी निजी तौर पर भी आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। पूरे नोती गांव मे हुई विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्यअतिथि सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस सडक़ परियोजना से अब लालगंज ब्लाक के सीमावर्ती क्षेत्र के मध्य जोन को आवागमन का सुलभ संसाधन विकास का बहुउददेशीय श्रोत उत्पन्न करेगा। तिवारी ने कहा कि वह विकास योजनाओं को यहां ढांचागत योजनाबद्ध तरीके से संचालित कराते हुए रामपुरखास को प्रशासनिक तथा न्याय व अर्थव्यवस्था के क्षेत्र मे भी स्वनिर्भर भविष्य सौंपने के लक्ष्य को हासिल करा सकेंगे। तिवारी ने कहा कि सडक़, बिजली, पानी जैसी वृहद परियोजनाओं के साथ न्याय एवं प्रशासन से जुडे संसाधनो की यहां मिल रही मजबूती से गरीब तपके को सामंतवाद या फिर गुण्डागर्दी के अन्याय से स्वंय संघर्ष की क्षमता विकसित करने के लिए अवसर की उपलब्धता मुख्य ध्येय है। जनसभा की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि बहुप्रतीक्षित नहर मार्ग के सुदृढ़ीकरण व चौडीकरण से लालगंज तथा बाबूगंज बाजार का भी ग्रामीण क्षेत्रो की छोटी बाजारो से सीधे आयात निर्यात का मजबूत प्रबंधन अब और सुविधाजनक होगा। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने नोती चौराहे पर एक सोलर लाइट भी लगवाये जाने की घोषणा की। वहीं उन्होनें स्पष्ट किया कि रामपुरखास के विकास की यह निरंतरता सर्वश्रेष्ठ विकास के माडल को स्वयं के संसाधनो की बहुलता को मंजिल देती दिखेगी। विधायक मोना ने महिलाओं तथा युवाओं व किसानों के अधिकार की सुरक्षा के लिए भी मजबूत संघर्ष का भी लोगों को भरोसा दिलाया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। प्रारम्भ मे ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज व प्रधान वीरेन्द्र वर्मा ने क्षेत्रीय विकास की प्रगति पर प्रकाश डाला। जनसभा का संयोजन केडी मिश्र, संतोष तिवारी व रामलखन तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *