Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत

हरदोई

रविवार की शाम को गरज के साथ हुई बरसात के दौरान गिरी आकाशीय बिजली से एक पशुपालक की हजारों की कीमत की भैंस की मौत हो गयी।
पाली थाना क्षेत्र के पचरैया गाँव निवासी मुरारी लाल के मुताबिक, अलमापुर निवासी सोनपाल की बटाई पर ली थी, रविवार की शाम घर के अंदर खप्पर के नीचे भैस बंधी थी ,इसी समय गरज के साथ शुरु हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही गाँव के लेखपाल व पशु चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *