कोरोना की दहशत से टैक्सियों का धंधा हुआ चौपट
इंदौर,
कोरोना के केस बढऩे से टैक्सियों का धंधा चौपट होता जा रहा है, यात्री अब यात्रा से परहेज करने लगे हैं, यहां तक कि हवाई यात्रा पर भी असर हो रहा है। पीथमपुर और आसपास जाने वाली टैक्सियों को अब यात्री नहीं मिल रहे हैं क्योंकि बाहर से यात्री आह नहीं रहे हैं। इधर ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के हेमंत सिंह यादव का कहना है कि कोरोना के संक्रमण के कारण कई लोग अपने टूर कैंसिल करा रहे हैं। ज्यादार वही लोग सफर कर रहे हैं जिन्हें बेहद जरूरी काम से दूसरे शहर या विदेश जाना है। हालांकि कोई दिनों में फिर से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो सबसे ज्यादा हवाई यात्री दिसम्बर और जनवरी में ही मिलते हैं। इसे देखते हुए विंटर शेड्यूल भी जारी किया जाता है। डेढ़ साल से कोरोना वायरस की मार झेल रही एविएशन इंडस्ट्रीज को उम्मीद थी कि इस बार नुकसान की भरपाई होगी, लेकिन इस साल भी शुरुआत में केस बढऩे से उम्मीद फिर से खत्म होने लगी है। क्या कहते हैं टैक्सी चालक – अधिकतर टैक्सी चालकों का कहना है कि हम गाड़ी लकर ट्रैवल्स पर तो जाते हैं दिन भर खड़े रहते हैं लेकिन यात्री नहीं मिलते हैं शाम को घर आ जाते हैं। परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।
