पौड़ी में डाक्टरों पर हुए हमले का विरोध
श्रीनगर गढ़वाल।
संयुक्त चिकित्सक सरकारी व गैर सरकारी संगठन के संरक्षक व स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर डा. वीपी नैथानी ने जिला चिकित्सालय पौड़ी के डॉक्टरों पर हुए हमले का विरोध किया। उन्होंने सरकार से चिकित्सकों पर हो रहे इस तरह के हमलों पर अंकुश लगाने के साथ जिलाधिकारी व सीएमओ पौड़ी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। विरोध जताने वालों में संगठन के अध्यक्ष वरिष्ठ सर्जन डा.एमएन गैरोला, महामंत्री डा.हरीश भट्ट, कोषाध्यक्ष डा. केके गुप्ता आदि शामिल रहे।
