भाजपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारी के लिए की बैठक
देवरिया
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भटनी और रामपुर कारखाना के सभासदों,जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों के सम्मेलन आयोजित किये गये।
आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये चुनाव प्रभारी जितेन्द्र प्रताप राव ने कहा कि भाजपा ने बहुत ही परिश्रमी,जनहित में समर्पित कार्यकर्ता को अपना उम्मीदवार बनाकर आपके बीच लाया है। डॉ. रतनपाल सिंह जनहित के संघर्षों की उपज है।इनको आप सभी चुनकर विधान परिषद में भेजेंगे तो ये आपकी समस्याओं को समझते हुये उसका निश्चित ही हल निकालेंगे।वही विपक्ष ने एक ऐसे आदमी को प्रत्याशी बनाया है जिसे जनता के हितों से कोई मतलब नही।विपक्ष का प्रत्याशी दागदार है,उसे जनहित के कार्यो से कोई मतलब नही है।विपक्ष का प्रत्याशी एनएसए का आरोपी है।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे गिरधारी तिवारी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है,ऐसे में अगर आप सभी भाजपा प्रत्याशी रतनपाल सिंह को विजयी बनायेंगे तो विकास के कार्यो में और गति मिलेगी।भाजपा प्रत्याशी बहुत ही मिलनसार एवं सहयोगी विचार वाले है।आप सभी के हर समय कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहेंगे डॉ. रतनपाल सिंह।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भटनी योगेश प्रजापति ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार ज्ञापित तथा बैकुंठपुर मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर पाण्डेय ने सभी का स्वागत किया ।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह,भटनी चेयरमैन बलराम जायसवाल, लार चेयरमैन प्रतिनिधि जगदीश यादव,जिला उपाध्यक्ष गंगा कुशवाहा,पूर्व जिला प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश मिश्र ,बन्धु उपेंद्र नाथ सिंह ,दीन दयाल तिवारी, जिलापंचायत सदस्य अजित सिंह ,डॉ भानु प्रताप सिंह, जय प्रकाश मिश्र ,पूर्व मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र तिवारी ,विशम्भर नाथ तिवारी,अमित कुमार तिवारी,अनूप राय सहित भटनी ब्लॉक के समस्त प्रधान व क्षेत् पंचायत सदस्य सहित भटनी नगर पंचायत के सभी सभासद उपस्थित रहे ।
