Friday, October 16, 2026
FILMI GALIYASTATE NEWS

बंद कमरे में एक-एक कार्यकर्ता से जाना .. हार का कारण

काशीपुर।  हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार की हार को लेकर संगठन भी अलर्ट पर है। बहुत ही कम अंतर से चुनाव में मिली हार की समीक्षा को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने भाजपा के शक्ति केंद्र, बूथ, मंडल व ग्रामीण तथा जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वार्ता की।भाजपा की ओर से युवा राजेश कुमार को बाजपुर से प्रत्याशी बनाया था। उनके सामने कांग्रेस के बड़े नेता यशपाल आर्य चुनाव लड़ रहे थे। राजेश ने इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 39 हजार से भी अधिक मत प्राप्त किये। वे सिर्फ 1456 मतों के मामूली अंतर से पराजित हुए। इस हार के बाद विधानसभा स्तर पर इस सीट पर भितरघात होने की भी बातें लगातार सामने आ रही थी। वहीं राजेश कुमार ने भी प्रदेश संगठन को भितरघात होने की बात कही थी। बुधवार को संगठन की ओर से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस पहुंचकर समीक्षा की। उन्होंने सभी शक्ति केंद्रों, बूथ केंद्रों, मंडल पदाधिकारियों से वार्ता की और हार के कारणों को जाना। उसके बाद उन्होंने एक-एक कर बंद कमरे में कार्यकर्ताओं के साथ गुप्त वार्ता की। मयंक गुप्ता ने कहा ये सीट जीती हुई सीटों पर मानी जा रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर इस सीट को भाजपा ने गंवा दिया। उन्होंने कहा कि समीक्षा के सभी जरूरी विषयों को लिखित में प्रदेश संगठन के पास पहुंचाएंगे। संचालन वीरेंद्र बिष्ट ने किया। बैठक में जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, मंजू यादव, विकास गुप्ता, राकेश गुप्ता, परमिंदर सिंह विर्क, चौधरी कुंवर पाल, मेजर सिंह, खीम सिंह दानू, विमल शर्मा, एनडी जोशी, गोपाल कोछड, कमलेश कुमार, बिट्टू चौहान, हरीश वर्मा, महेश राठौर, टिंकू तोमर, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *