OTHER NEWSSTATE NEWS

बिजली कटौती के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

सीतापुर

क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी पंकज प्रकाश राठौर को दिया। पूर्व युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष धर्मेश चैधरी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना था कि चुनाव के बाद से ही तहसील क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बिजली आपूर्ति का कोई शेड्यूल नहीं है। मनमाना कटौती की जा रही है। इसके चलते व्यापारी, किसान, छात्र सभी परेशान हैं। मनमाना बिजली कटौती के कारण क्षेत्र में पेयजल समस्या भी गहराती जा रही है। साथ ही तापमान में वृद्धि के कारण जायद की फसलें भी सूख रही हैं। कटौती के कारण किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना था कि चुनाव के दौरान भाजपा की तरफ  से 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का वादा किया गया था लेकिन बिगड़ती जा रही है। रालोद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में एक सप्ताह में सुधार नहीं हुआ तो तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान  गौरव यादव, नीरज भदौरिया, हर्षित गुप्ता, विकास कुमार पुष्कर, सुरेश कुमार, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *