Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने काटा केक

 

हल्द्वानी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के जन्मदिन के मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को स्वराज आश्रम में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जताई। महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड्वाल, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सुयाल, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, हरीश मेहता, एनबी गुणवंत, हाजी सोहेल सिद्धीकी, कानू बिष्ट, राजू बिष्ट ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर करन माहरा के मार्गदर्शन में पार्टी के अंदर नया उत्साह और एक नई उमंग दिख रहा है। माहरा के नेतृत्व में निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर हेम पांडे, प्रेम चौधरी, ताहिर हुसैन, रमेश कोठारी, हिमांशु जोशी, कानू बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *