Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

शराब ठेके में तोड़फोड़ पर व्यक्ति पर केस दर्ज

देहरादून

राजपुर थानाक्षेत्र में शराब ठेके में तोड़फोड़ करने के मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया है। राजपुर थाना प्रभारी के मुताबिक भानू कर्णवाल ने बताया कि डाकपट्टी में उनका अंग्रेजी शराब का ठेका है। आरोप है कि रात को साढ़े नौ बजे एक व्यक्ति अजय राणा निवासी राजपुर नशे की हालत में ठेके पर आया और दुकान के अंदर घुसकर कर्मचारियों के साथ गालीगलौच और मारपीट करने लगा। दुकान में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *