Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

18 साल से ऊपर उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन कराने का किया आह्वान

लखनऊ

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अनिल कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के आह्वान पर, आगामी 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी व्यक्तियों को टीकाकरण कराने का आह्वान किया है। प्रो शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी, विश्वविद्यालय की पूंजी हैं। उन्होंने सभी से अपेक्षा की है कि वह कोरोना से बचाव के लिए कोविड-19 टीका अवश्य लगवाएं जिससे वह अपने साथ-साथ अपने परिवार का भी कोविड-19 संक्रमण से बचाव कर सकें। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों को अवगत कराया कि टीकाकरण का रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से प्रारंभ होना है एवं आशा जताई कि विश्वविद्यालय से जुड़े सभी सदस्य इसके अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे।इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा डाटा एकत्रित कर संबंधित जानकारी शासन को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *