Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

गोवंश के अवशेष मिलने पर तहरीर दी

रुड़की। क्षेत्र के गांव सरठेडी शाहजहांपुर में किसान के खेत में गोवंश के अवशेष पाए जाने पर ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरठेडी शाहजहांपुर के रामकुमार, ईश्वर चंद समेत 10 से अधिक ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह जब वह अपने खेत पर गए तो गन्ने के खेत से दुर्गंध आ रही थी। वहां गोवंश के अवशेष पड़े दिखाई दिए। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *