छूटे 300 से अधिक मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
मुरादाबाद
मतगणना कार्मिकों की दो दिन की ट्रेनिंग में 309 कर्मचारी नहीं आए थे शनिवार को इन छूटे कार्मिकों में 300 लोगों को मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया। सभी को मतगणना के दौरान काम में सावधानी बरतने के बारे में बताया गया। अफसरों ने कहा कि कुछ कर्मचारी अभी भी ट्रेनिंग में नहीं आए हैं उनकी सूची तैयार कराकर संबंधित विभागों को भेजी जाएगी जिससे उन पर आवश्यक कार्रवाई हो।
शनिवार को राजकीय महिला पॉलीटेक्नक में विशेष ट्रेनिंग सत्र में दो दिनों की ट्रेनिंग में किन्हीं कारणों से न आने वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। दो दिन में 300 से अधिक कर्मचारी ट्रेनिंग सत्र में नहीं पहुंचे, ऐसे लोगों को सुबह दस से बारह बजे के सत्र में मास्टर ट्रेनर ने मतगणना के दौरान सावधानी से काम को अंजाम तक पहुंचाने के बारे में बताया गया। इसके साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल का खुद और दूसरों को पालन करने को कहा। इसके साथ ही मास्क,सेनिटाइजेशन और एक निश्चित दूरी के साथ काम का पूरा करने के बारे में बताया गया। ट्रेनिंग सत्र में डीआईओएस प्रदीप द्विवेदी,बीएसए योगेंद्र कुमार के संग प्रभारी सीडीओ व पीडी डीआरडीए यशवंत सिंह भी मौजूद रहे।
