Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

सड़क निर्माण को वन विभाग से अनुमति देने की मांग

देहरादून। चंद्रबनी वार्ड के पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसके माध्यम से उन्होंने चंद्रमणि पट्टियोंवाला से घराट हरभजवाला तक 800 मीटर संपर्क मार्ग का निर्माण करवाने के लिए वन विभाग से अनुमति देने की मांग उठाई।
पार्षद ने बताया कि यह मार्ग शिवालिक रेंज के अंतर्गत आशारोड़ी व मल्हान रेंज में आता है। जिसके निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा विधायक धर्मपुर विधानसभा विनोद चमोली और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि वन मंत्री सुबोध उनियाल को भी वह इ मांग को लेकर अवगत करवा चुके हैं। उन्होंने डीएफओ से मार्ग निर्माण की अनुमति देने की मांग की है। सभी ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय गोयल, नवीन झा, मदन सिंह, अनिल ढकाल, आशीष तोमर, राधेश्याम कश्यप, दीपक मेहता, शांति रावत, जगदीश रतूड़ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *