Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

हिंदी पखवाड़ा पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए पेश

श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर एसएसबी में शनिवार को हिंदी पखवड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने करूण व वीर रस की कविताएं सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। साथ ही हिंदी भाषा एवं स्वच्छता विषय पर भाषण द्वारा अपने विचारों की अभिव्यक्ति की। प्राथमिक कक्षाओं में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मौके पर प्राचार्य कृति ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *