Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

डीपीआरओ से की एडीओ पंचायत की शिकायत

बिजनौर

गांव बैरमनगर में सफाई न होने की शिकायत ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रशासन से की, लेकिन शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। जिस पर ग्रामीणों ने डीपीआरओ सतीश कुमार से एडीओ पंचायत की लापरवाह कार्यशैली की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव वैरमनगर के ग्रामीण राजेश्वर प्रसाद सेवानिवृत्त शिक्षक, विनोद कुमार, शमीम अहमद, सरफराज, जावेद, उस्मान अंसारी, अनवार, सरदार आदि का आरोप है कि उनके गांव में तैनात दो सफाई कर्मचारी तैनात है। जो कई दिन गांव की सफाई करने नहीं आते हैं। इसकी शिकायत उन्होंने सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद कुमार से कई बार की। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई और गांव में गंदगी की समस्या जस की तस बनी हुई है। मंगलवार को सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश्वर प्रसाद ने मोबाइल द्वारा जिला पंचायती राज अधिकारी सतीश कुमार से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने एडीओ पंचायत की लापरवाह कार्यशैली की भी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत कर्ताओं के अनुसार जिला पंचायत राज अधिकारी ने शिकायत को संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *