Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

नौगावां सादात पुलिस ने पकड़ी पशुओं से लदी कैंटर

अमरोहा

थाना नौगावां सादात पुलिस ने पशुओं से लदी कैंटर को पकड़ा। कैंटर में पशुओं को क्रूरता पूर्वक लादा गया था। गुरुवार को एसएसआई रमेश चंद सहरावत ने मोहल्ला हाता में एक कैंटर पकड़ी। उसमें 13 पशु थे। पुलिस के मुताबिक भैंस व कटरों को कटान के लिए ले जाया रहा था। पुलिस ने कैंटर सवार अरशद, अरमान, सारिक, बहार खां, वसीम व सजाउद्दीन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। एसएसआई ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का चालान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *