STATE NEWS

चोरों न उड़ाई नगदी व जेवर

श्रीनगर गढ़वाल।  कीर्तिनगर प्रखंड के लूसी गांव में चोरों ने नगदी व जेवर उड़ा दिए। इस मामले में राजस्व प्रशासन ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पैंडुला ग्राम पंचायत के लूसी गांव की सुशीला देवी छह दिसंबर को अपने बेटे के पास भानियावाला गई थी। 30 दिसंबर को उसे गांव वालों ने घर के ताले टूटने की सूचना दी। जिस पर वह उसी दिन घर पहुंची। घर पहुंचने पर उसे अपने तीन कमरों के साथ ही एक बक्से व दो आलमारियों के ताले टूटे हुए मिले। जिसमें एक सोने की चेन, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी के पायल व 21 हजार की नगदी गायब मिली। इस मामले में उन्हें एसडीएम कीर्तिनगर को तहरीर दी। जिस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार की ओर से इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। ग्राम प्रधान पैंडुला सुनय कुकशाल ने जल्द से जल्द चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले को पकड़ने की मांग की है। जिससे क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर तत्काल रोक लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *