Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

आश्रम में तोड़फोड़ पर 25 पर मुकदमा

ऋषिकेश। रामस्वरूप आश्रम में दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने आश्रम के गेट पर लगी ब्रह्मानंद महाराज की घोड़े पर लगी मूर्ति को भी तोड़कर गंगा में फेंक दिया। आश्रम के महंत रामस्वरूप ब्रह्मचारी को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद समेत 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक स्वामी ब्रह्मानंद महराज के शिष्य महंत रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने शिकायत देकर बताया कि उनके शीशमझाड़ी स्थित गली नंबर 14 में आश्रम में हरियाणा निवासी पांच लोग 20 युवकों के साथ पहुंचे। उन्होंने आश्रम में कर्मचारी राजकुमार के समक्ष गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए तोड़फोड़ की। तहरीर पर पुलिस ने तोड़फोड़, गाली-गलौच और धमकी व बलवा की धारा में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में राजू सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, रामकुमार पुत्र रामलाल और कुलदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र कहर सिंह सभी निवासाी ग्राम चूहड़ माजरा, कैथल, हरियाणा, नरेंद्र सिंह पुत्र आईएसएम सिंह, पूर्व सरपंच हुसन सिंह निवासी ग्राम पबनावा, कैथल, हरियाणा और दीपक पुत्र राकेश निवासी गांव उंटला तहसील मतलोढा, पानीपत, हरियाणा के साथ 20 अज्ञात लोग शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम का गठन किया गया है। अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। दावा किया कि, जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *